Latest News / ताज़ातरीन खबरें

02 तमंचा मय कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को थाना महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम, गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण, निर्देशन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार थाना महराजगंज जनपद जौनपुर के नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस द्वारा राजाबाजार-प्रतापगढ बार्डर पुलिया के पास से दो अभियुक्त 1. अमन सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी बैहारी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर 2. सौरभ सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी कैलवल थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को एक-एक अदद तमंचा .315 बोर व एक-एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनांक 29.01.2022 समय की शाम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 11/22 व मु0अ0सं0 12/22 धारा 3/25 A. Act पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh