Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोविड बूस्टर डोज़ नौ माह की जगह अब तीन माह पर ही लगाया जाएगा

आजमगढ़ 30 जनवरी-- दिनांक 28 जनवरी 2022 से दो पालियों मे चल रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज अंतिम दिन जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी द्वारा सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल में प्रथम पाली का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के दौरान यह जरूर बताएं कि मतदान के समय ईवीएम, सीयू, वीवीपैट प्राप्त होने पर क्या नहीं करना है l
जिलाधिकारी ने ट्रेनिंग सेंटर के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि केंद्रवार प्रशिक्षण के दौरान जो पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें l
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों से मॉकपोल प्रक्रिया एवं मॉक पोल सर्टिफिकेट के बारे में पूछा। साथ ही प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सबसे पहले प्रत्येक पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम से मॉक पोल की प्रक्रिया में दो वोटर जरूर करायें एवं ईवीएम, सीयू, वीवी पैट का कनेक्शन भी करवायें एवं सीआरसी भी कराकर देख लें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि ईवीएम, कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवी पैट का प्रजेन्टेशन सबसे अन्त में करायें।
जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को यह भी निर्देश दिये कि प्रत्येक मास्टर ट्रेनर द्वारा जिन-जिन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उनका व्हाट्सअप नम्बर लेकर एक व्हाट्सअप ग्रूप बनायें और उसमें प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो शेयर करें। इसी के साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त प्रत्येक मास्टर ट्रेनर जिन-जिन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिये है, उनमें से जिन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण के दौरान परफार्मेन्स सबसे खराब हो, उनका कोड नोट कर अपने ट्रेनिंग सेन्टर के नोडल अधिकारी को प्रत्येक दशा मे उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जो भी व्यक्ति प्रशिक्षण हेतु बिना मास्क के केन्द्र पर आ रहे हैं, उन्हें मास्क लगाने के लिए कहें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि प्रशिक्षण के दौरान आने वाले मतदान कार्मिकों का जिनको कोविड वैक्सीन का दोनो डोज हो चुका है, उनको बूस्टर डोज लगवायें, अब बूस्टर डोज 9 माह के स्थान पर 3 माह पर ही लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम सदर जेआर चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-30-01-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh