पीठासीन अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न : आजमगढ़
आजमगढ़ 30 जनवरी-- चिल्ड्रन कॉलेज, ज्योति निकेतन, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स एलवल एवं हरीशचंद्र पब्लिक स्कूल मे, प्रथम पाली 10:00 से 1:00 बजे एवं द्वितीय पाली 2:00 बजे से 5:00 बजे तक पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत दिनांक 28 एवं 29 जनवरी 2022 को प्रशिक्षण दिया गया l
उक्त स्कूलों में प्रशिक्षण के दौरान 28 एवं 29 जनवरी को दोनों पालियों में कुल 198 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाए गए l
उपरोक्त समस्त अनुपस्थित कार्मिकों को कंट्रोल रूम से फोन कर प्रत्येक दशा में 2:00 बजे चिल्ड्रन सेकेंडरी स्कूल में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेने हेतु फोन किया जा रहा है l
तत्क्रम में समस्त संबंधित विभागाध्यक्ष से अनुरोध है कि अपने विभाग से संबंधित कार्मिकों को भी अपने स्तर से सूचित करने हेतु संबंधित को निर्देशित करें l अन्यथा की दशा में जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
----जि0सू0का0 आजमगढ़-30-01-2022-----
























































Leave a comment