Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शहीद दिवस पर आजमगढ़ पुलिस ने जनपद के इन स्थानों पर रखा दो मिनट का मौन

आजमगढ़ : शहीद दिवस के अवसर पर जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कैंप कार्यालय, पुलिस लाईन्स आजमगढ़ व समस्त थानों/चौकियों/शाखाओं/कार्यालयों में अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ रखा गया 02 मिनट का मौन बतादेंकि,आज दिनांक- 30 जनवरी 2022 को प्रातः समय 11.00 बजे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदो की स्मृति में जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कैंप कार्यालय, पुलिस लाईन्स आजमगढ़ व समस्त थानों/चौकियों/शाखाओं/कार्यालयों में अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ 02 मिनट का मौन रखा गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व अन्य शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी गण, तथा कैंप कार्यालय आजमगढ़ में सभी अधिकारी व कर्मचारी गण, पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में क्षेत्राधिकारी श्रीमती सौम्या सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन्स आजमगढ़ व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण और जनपद के समस्त थानो/शाखाओं में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी गण मौजुद रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh