नवजात शिशु झाडी मे फेका मिला नि:संतान दम्पती लिया गोद
खुटहन जौनपुर 29 जनवरी : खुटहन थानांन्तर्गतअंगुली गाँव के यादव वस्ती के पास रास्ते के बगल झाड़ियों में शनिवार की सुबह एक निर्वस्त्र नवजात शिशु जीवित हालत में पाया गया। मौके पर जुटे ग्रामीण उसे गांव के एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहाँ चिकित्सक ने उसे पूर्ण स्वस्थ बताया। खबर लिखे जाने तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। गांव के ही एक निःसन्तान दंपति उसे अपनाने के लिए तैयार है।
गाँव के कुछ लड़के भोर में उसी रास्ते पर दौड़ लगा रहे थे। तभी उन्हें झाड़ियो के भीतर से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। वे मोबाइल की रोशनी में उसे तलाशते झाड़ी के भीतर पहुँचें तो वहाँ नवजात औंधे मुंह पड़ा रो रहा था। उसे गोंद में उठाकर गर्म कपड़ों से ढक चिकित्सक के यहां लाया गया। जहाँ उसे स्वस्थ बताया गया। ग्रामीणो का कहना है कि किसी ने लोकलाज के भय से शिशु को यहां लाकर फेंक दिया।अपनी लाज बचाने के लिए ये भी नही समझते कि इस नवजात का क्या होगा
























































Leave a comment