Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बड़ी संख्या में पीठासीन अधिकारियों की अनुपस्थिति देख नाराज हुए अधिकारी

आजमगढ़ 29 जनवरी-- आज दिनांक 29 जनवरी 2022 को चिल्ड्रन कॉलेज, ज्योति निकेतन, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स एलवल एवं हरीशचंद्र पब्लिक स्कूल मे, प्रथम पाली 10:00 से 1:00 बजे एवं द्वितीय पाली 2:00 बजे से 5:00 बजे तक पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया l
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि आज उक्त स्कूलों में प्रशिक्षण के दौरान दोनों पालियों में कुल 28 पीठासीन अधिकारी एवं 89 मतदान अधिकारी प्रथम, इस प्रकार कुल 117 पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाए गए l इस प्रकार कल और आज के प्रशिक्षण मे कुल 198 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाए गए l जिस पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया l इसी के साथ उन्होंने कहा कि यदि अनुपस्थित समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम 30 जनवरी 2022 तक प्रशिक्षण नहीं लेते हैं तो उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्यवाही की जाएगी l
उन्होंने कहा कि जिन पीठासीन अधिकारियों/मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण लेना है, वे अपने निर्धारित केंद्र पर समय से प्रशिक्षण लें एवं प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित न रहें l

----जि0सू0का0 आजमगढ़-29-01-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh