टैक्टर और स्कार्पियो की टक्कर में टैक्टर पलटा एक घायल
मऊ : दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीरानी पुलिस बूथ के पास शनिवार को स्कार्पियो व टैक्टर में टक्कर हो गई।टक्कर के बाद टैक्टर पलट गया।वही एक ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त सूचना के अनुसार ने अमिला की तरफ से टैक्टर आ रहा था।अहिरानी के पास पहुचने पर अमिला की ही तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने टैक्टर को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमे टैक्टर पर बैठा आदित्य पुत्र मंटू उम्र 20 वर्ष निवासी दुबारी थाना मधुबन गम्भीर रूप से घायल हो गया।वही मौके पर पहुचे लोगो ने गम्भीर रूप से घायल मंटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुचाया।जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वही मौके पर पहुची पुलिस ने टैक्टर और स्कार्पियो को अपने कब्जे में लेकर थाने उठा लाई।
























































Leave a comment