दोहरे हत्या काण्ड मे सदर विधायक की कोर्ट में हुई बर्चुवल पेशी
मऊ : अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं 3/ एम पी एम एल ए की विशेष कोर्ट दिनेश चौरसिया ने सदर विधायक मुख्तार अंसारी को विडियो कांन्फ्रेसिग के माध्यम से थाना दक्षिण टोला के राम सिह मौर्या व सिपाही सतीश कुमार की दोहरे हत्याकाण्ड के मामले में विडियो कान्फ्रेसिग से बांदा जेल से पेशी करायी गयी । न्यायालय ने इस मामले मे अगली पेशी 9 फरवरी के लिये नियत कर दी। ज्ञातब्य है कि एम पी एम एल ए की विशेष कोर्ट प्रत्येक जनपद मे स्थापित कर दिये जाने के कारण प्रयागराज से इनसे सम्बन्धित पत्रावली वापस आ चुकी है। सदर विधायक के अधिवक्ता दारोगा सिह ने बताया कि सदर विधायक अस्वस्थता व कोरोना के कारण अदालत मे व्यक्तिगत रूप से आने मे असमर्थ है उनकी पेशी विडियो कान्फ्रेसिग से कराये जाने का उनकी तरफ से न्यायालय से मांग की गई थी। गौरतलब है कि 12 वर्ष पूर्व ठीकेदार मन्ना सिह दोहरे हत्याकाणड के चश्मदीद गवाह रामसिह मौर्या व उनके गनर सिपाही सतीश कुमार की दक्षिण टोला थाना क्षेत्र मे स्थित पुराने आर टी ओ आफिस के सामने गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी । इस मामले मे सदर विधायक मुख्तार अंसारी सहित आधा दर्जन से ऊपर लोगो को आरोपी बनाया गया है । उक्त मामला अदालत मे लम्बित है ।
पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी व जेल अधीक्षक बांदा विडियो कान्फ्रेसिग द्वारा जेल से जुडे थे । मऊ
कोपागंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा शाहपुर में शनिवार की सुवह विवादित जमीन पर कब्ज़ा करने आये लोगों का विरोध करने पर सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एक नेता को पिस्टल लेकर दौड़ा लिया। किसी प्रकार थाने पहुंच सपा नेता ने तीन नामजद सहित 100 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक और स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस प्रार्थना पत्र पाते ही मामले की छानबीन में जुट गयी है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में अनुसार ग्राम शाहपुर के नसीम खान का गांव के ही कुछ लोगो से एक जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। शनिवार की सुबह गांव के तीन लोग 100 अन्य लोगो के साथ मिलकर जेसीबी से उस जमीन की खुदाई करने लगे। सूचना मिलने पर नसीम खान उसको रोकने पहुंच गए और इस कार्यवाही का विरोध करने लगे। विरोध करने पर कब्ज़ा करने आये लोग उनको पिस्टल और लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिए। किसी प्रकार नसीम खान ने भागकर अपनी जान बचायी। इस वावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष हरे राम मौर्या ने कहा की मिली है मौके पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।
























































Leave a comment