Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ जनपद में चलाया जायेगा ‘‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान‘‘

मऊ,29 जनवरी,2022,30 जनवरी,2022 से 13 फरवरी,2022 तक जनपद में चलाया जायेगा ‘‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान‘‘मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनांक 30 जनवरी,2022को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान(SLAC) एवं 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ पखवाडा जनपद के सभी ग्राम सभाओ/नगरीय वार्डो में बैठक का आयोजन किया जायेगा। साथ ही 30 जनवरी,2022 को प्रातः 11ः00 बजे जिलाधिकारी का संदेश कि ‘‘हम सभी मऊ जनपद के लोग और जिला प्रशासन इस आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह घोषणा करता है कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिये कोई कसर नही छोंडेगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियो को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिये हर सम्भव प्रयास करेंगे। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियो से जुडे़ कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधार में लाने के लिये अपना पूण योगदान देंगे है‘‘ को जनपद स्तर पर जिलाधिकारी/अन्य वरिष्ठ अधिकारी, ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम स्तर पर ग्राम सभा प्रमुख द्वारा पढ़ा जायेगा। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सभी ग्राम सभा, नगरीय वार्ड में बैठक कर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाना है। उक्त आयोजन सभी ग्राम प्रधानो, ग्राम पंचायत अधिकारी, संबंधित नगरीय क्षेत्रो के सभासद के स्तर पर किया जायेगा।
इस हेतु दिनांक 30 जनवरी,2022 को प्रातः 11ः00 बजे सभी ग्राम सभा सदस्यों/वार्ड के गणमान्य नागरिकों एवं कार्यालय के समस्त टाफ के सम्मुख जिलाधिकारी की घोषणा और ग्राम प्रधान का भाषाण पढ़ा जायेगा। आशा, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ए0एन0एम0 द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो में दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी,2022 तक अपने कार्याें के साथ-साथ प्रत्येक ग्रामवासियो के घर-घर जाकर चर्चा की जायेगी एव कुष्ठ रोग की भ्रान्तियो एवं रोकथाम के बारे में प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी दी जायेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh