लवारिस शव का किया अंतिम संस्कार : मऊ
मऊ : थाना कोतवाली घोसी जनपद मऊ द्वारा एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का पोस्टमार्टम पी. एम. न.29/2022के तहत कराकर अन्तिम अन्तिम संस्कार हेतु दिनांक 28.01.2022को देवाश्रम को सौंपा गया l
उपरोक्त अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की *लावारिस शवयात्रा आज दिनांक 29.01.2022को वतानुकूलित शवालय से राम नाम सत्य है व जय शिव जय शव के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहां अपरान्ह 02:30बजे पुरे विधि विधान से शव को जिला चिकित्सालय मऊ के चीफ फार्मासिस्ट व देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी. एन. सिंह द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गई l
उपरोक्त लावारिस शव के अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च बकवल निवासी व देवाश्रम के जिला सारथी मऊ श्री अरविन्द सिंह द्वारा वहन किया गया
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में श्री नमो नारायण सिंह, श्री दया राम यादव, श्री राम नाथ राम, श्री अमरेश, श्री कल्पनाथ, श्री बादशाह, श्री मुन्ना बरैठा, श्री मोहन, श्री शेष नाथ, श्री राजेश व पी एन सिंह सहित घाट संरक्षक लालचंद सम्मिलित रहे l
इनका अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर इनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा l
**जय शिव जय शव **
नमो नारायण सिंह
मिडिया सलाहकार
देवाश्रम -मऊ
























































Leave a comment