फूलपुर पवई विधानसभा से पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव को टिकट ना मिलने से विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों ने दिखाया विरोध
आजमगढ़ : फूलपुर पवई विधानसभा से पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव को टिकट ना मिलने से विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों में आक्रोश बतादेंकि,शनिवार दोपहर लगभग 4:30 बजे फूलपुर विधानसभा की समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी के सदस्यों ने सपा मुख्यालय आजमगढ़ पर पहुंच कर अपना विरोध जताते हुए जिला अध्यक्ष हवलदार यादव को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग किया की पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की कठिन परिश्रम से विधानसभा कार्यकारिणी का गठन हुआ था ।सभी पदाधिकारी श्याम बहादुर यादव को सपा प्रत्याशी के रूप में चाहते हैं यदि ऐसा नहीं हुआ तो सभी पदाधिकारियों जैसे बूथ प्रभारी सेक्टर प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा महासचिव जैसे तमाम लोग अपने पद से इस्तीफा सौंप देंगे तथा श्याम बहादुर का जैसा निर्देश होगा वैसा करेंगे आपको बताते चलें श्याम बहादुर यादव 2012 में विधायक चुने गए थे। परंतु 2017 में भाजपा की लहर के चलते चुनाव हार गए लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ लगातार बने हुए थे, परंतु सपा ने हाल ही में आए पूर्व सांसद रमाकांत यादव को टिकट दे दिया गया। इससे विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है।
























































Leave a comment