Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शेखपुर में कूड़ा फेंकने की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट ,आधा दर्जन लोग महिला समेत घायल

जौनपुर। शेखपुर में कूड़ा फेंकने की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग महिला समेत घायल हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट के साथ साथ सामानों की लूटने का आरोप लगा रहे हैं। बाजार से सामान लेकर घर वापस जा रहे थें कि उसी समय एक पक्ष ने उनके ऊपर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। उनके ऊपर हुए हमले में पिता को बचाने आई उनकी पुत्री नगमा 25 वर्ष दूसरी पुत्री नेहा व पुत्र इरफान 26 वर्ष पुत्र मेराज अहमद 27 वर्ष को भी हमलावरों ने जमकर पीट दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। हिदायत अली के पक्ष का कथन है कि हमलावर का नगदी रुपया मोबाइल फोन आदि छीन ले गए। दूसरे पक्षी घायल ओम प्रकाश उपाध्याय 60 वर्ष व उनके पुत्र आशुतोष उपाध्याय क्योंकि स्वर प्रशांत उपाध्याय 28 वर्ष को भी गंभीर चोटे आई है। ओम प्रकाश उपाध्याय का कथन है कि उनके राशन कार्ड की दुकान पर एक राय होकर इन लोगों ने हमला किया और काफी सामान लूटने का प्रयास किया है। इस मारपीट की घटना में विधायक पक्ष से नगमा को भर्ती किया गया है वहीं दूसरे पक्ष से ओम प्रकाश उपाध्याय और उनके पुत्र आशुतोष उपाध्याय को गंभीर चोट लगने के कारण भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी होने पर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh