जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
आजमगढ़ जिलाधिकारी ने ज्योति निकेतन स्कूल, हरिश्चन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में चल रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत प्रथम पाली का जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी द्वारा निरीक्षण किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 28 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 2022 तक प्रथम पाली 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक चलाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों से मॉकपोल प्रक्रिया एवं मॉक पोल सर्टिफिकेट के बारे में पूछा। साथ ही प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनरों को निर्श्ेशित करते हुए कहा कि सबसे पहले प्रत्येक पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम से मॉक पोल की प्रक्रिया में दो वोटर जरूर करायें एवं ईवीएम, सीयू, वीवी पैट का कनेक्शन भी करवायें एवं सीआरसी भी कराकर देख लें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि ईवीएम, कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवी पैट का प्रजेन्टेशन सबसे अन्त में करायें।
जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को यह भी निर्देश दिये कि प्रत्येक मास्टर ट्रेनर द्वारा जिन-जिन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उनका व्हाट्सअप नम्बर लेकर एक व्हाट्सअप ग्रूप बनायें और उसमें प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो शेयर करें। इसी के साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त प्रत्येक मास्टर ट्रेनर जिन-जिन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिये है, उनमें से जिन पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण के दौरान परफार्मेन्स सबसे खराब हो, उनका कोड नोट कर अपने ट्रेनिंग सेन्टर के नोडल अधिकारी को प्रत्येक दशा मे उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जो भी व्यक्ति प्रशिक्षण हेतु बिना मास्क के केन्द्र पर आ रहे हैं, उन्हें मास्क लगाने के लिए कहें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि प्रशिक्षण के दौरान आने वाले मतदान कार्मिकों का जिनको कोविड वैक्सीन का दोनो डोज हो चुका है, उनको बूस्टर डोज लगवायें, अब बूस्टर डोज 9 माह के स्थान पर 3 माह पर ही लगाया जा रहा है। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उक्त विद्यालयों में मतदान कार्मिकों के लिए तैयार किये गये लंच का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने अभिहीत अधिकारी को निर्देश दिये कि सब्जी प्रतिदिन बदल-बदल कर बनवायें एवं सब्जी में पनीर, मखाना एवं न्यूट्रीला का प्रयोग करायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, प्राचार्य, डॉयट अमरनाथ राय, अभिहीत अधिकारी डॉ0 दीनानाथ यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
























































Leave a comment