Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डॉ कृष्णमुरारी को दीदारगंज की सीट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

फरिहा/आज़मगढ़ ।पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को विधानसभा दीदारगंज से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है क्षेत्र के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को अपार धन्यवाद दिया एवं विश्वास दिलाया कि हमारे भावी विधायक डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा जी होंगे।
बताया जाता है कि जिस समय दोपहर दो बजे कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के टिकट की जानकारी हुई उस समय वो जनसंपर्क में आवक गाँव मे थे । टिकट मिलने की जानकारी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई । विश्वकर्मा जी ने बताया कि जनता क्षेत्र में विकास चाहती है ,आशा ही नही विश्वास भी है दीदारगंज में जनता के आशीर्वाद से कमल खिलेगा ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh