जिलाधिकारी आजमगढ ने डीएवी कॉलेज का किया निरीक्षण
आजमगढ़ 28 जनवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण कराये जाने के दृष्टिगत डीएवी डिग्री कालेज आजमगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के कमरों को देखा।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित छात्रों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त किया कि कितने छात्रों ने कोविड वैक्सीन लगवा लिया है एवं कितने ऐसे छात्र हैं, जिनका मतदाता पहचान पत्र नही बना है। जिलाधिकारी ने प्रभारी प्राचार्य को निर्देश दिये कि जिन छात्रों की उम्र 18 वर्ष से अधिक है एवं उनका मतदाता पहचान पत्र नही बना है, उन छात्रों से आधार कार्ड प्राप्त कर मतदाता पहचान पत्र के लिए पंजीकरण करायें।
जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र/छात्राओं से कहा कि आप सभी अपना नाम एवं मोबाइल नम्बर प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दें और सभी छात्रों को एक-एक ग्राम आवंटित किया जायेगा तथा आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए संबंधित ग्रामों में जितने नये वोटर होंगे, उनको मतदान करने के लिए निमंत्रण पत्र देना होगा। जिन ग्रामों में नये मतदाता सबसे ज्यादा वोट करेंगे, उन ग्रामों के संबंधित छात्रों को सम्मानित किया जायेगा।
----जि0सू0का0 आजमगढ़-28-01-2022-----
























































Leave a comment