जिलाधिकारी आजमगढ़ ने कलेक्ट्रेट भवन का किया निरीक्षण
आजमगढ़ 28 जनवरी-- कलेक्ट्रेट भवन के चारो तरफ साफ-सफाई के दृष्टिगत जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी द्वारा कलेक्ट्रेट भवन परिसर से लगे हुए खाली जगहों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के पिछले हिस्से से सटे खाली जमीन पर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव को निर्देश दिये कि डीएफओ से मिलकर इन जगहों में बैठने के लिए ब्रेंच एवं प्रत्येक ब्रेंचों के बीच नक्षत्र वाटिका लगवायें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा यह भी देखा गया कि कलेक्ट्रेट परिसर के पास दुकानदारों द्वारा ठेला लगाया जाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल लाइन चौकी प्रभारी को निर्देश दिये कि यहॉ से ठेलों को अन्य निर्धारित स्थानों पर शिफ्ट कराते हुए खाली करायें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि भविष्य में अब यहॉ कोई ठेला नही लगायेगा। इसी के साथ ही कलेक्ट्रेट भवन के बेसमेन्ट में बने पार्किंग एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वाहनों की पार्किंग हेतु पार्किंग साइनेज लगवायें।
कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार के दोनो तरफ अच्छे प्रजाति के फूल एवं पौधे लगाने के लिए जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये। इसी के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर के दाहिने तरफ स्थित पानी की टंकी के परिसर की खाली जमीन को लैण्डस्केपिंग कराने एवं बैठने के लिए ब्रेंच एवं फूल-पौधे लगाने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि पौधों में लाइटिंग की व्यवस्था भी करायें।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट परिसर के बाहरी हिस्सों के पीलरों पर निर्वाचन आयोग के लोगो (चिन्ह) के साथ स्वीप का स्लोगन लगवायें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, सचिव, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण उपस्थित रहे।
----जि0सू0का0 आजमगढ़-28-01-2022-----
























































Leave a comment