Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लक्ष्य के साथ साथ किसानों के नम्बर में दिखी हेराफेरी

आजमगढ़ मामला धान क्रय केंद्र निजामाबाद का है जहाँ पर लक्ष्य के अनुरूप नही हो पा रही है धान की खरीद इस केंद्र का लक्ष्य 8200 कुंतल है 3 माह बीतने जा रहा है जब कि कुल 3094 कुंतल ही धान की खरीद हो पायी है जो निरासा जनक है। 3 महीने में 3094 कुंतल हुई है तो क्या बचे एक महीने में 5106 कुंतल धान की खरीद हो पाएगी इससे कहीं न कही धान क्रय केंद्र प्रभारी पर यह सवाल उठता है कि लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद क्यों नही हो पा रही है।केंद्र प्रभारी ने यह भी बताया कि 22 तारीख के बाद धान की खरीद बंद है जो इनकी लापरवाही को इंगित करता है धान खरीद लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा और बचे हुए किसान समय बीत जाने पर अपने खून पसीने की कमाई को ओने पौने दामों में बेचने को मजबूर होंगे लेकिन इनका दर्द कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है और किसानों के नम्बर में भी हेरा फेरी का मामला सामने आया है। केन्द्र प्रभारी से बात करने पर बताया गया कि 91 किसानों से 3094 कुंतल धान खरीद हुई हैं तो इस 69 नम्बर किसान के धान की खरीद क्यों नही हो पाई है इससे यह परिलक्षित होता है कि किसानों के नम्बर में भी हेराफेरी हो रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh