जौनपुर से गणतंत्र दिवस की दो विशेष खबरों पर जमी रही विशेष लोगों की निगाहें
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम 6 युवाओं को किया गयासम्मानित, स्वास्थ्य शिविर में डेढ़ सौ लोगों का हुआ परीक्षण तो वही जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के सौरइयापट्टी में पत्रकार एकता संघ व लाइव टीवी समाचार का क्षेत्रीय कार्यालय उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ
जौनपुर : पत्रकार एकता संघ का क्षेत्रीय कार्यालय ग्राम सौरइयापट्टी, थाना खुटहन शाहगंज जौनपुर में 26-01-22 उद्घाटन समारोह किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि बृजेश कुमार यादव ब्लाक प्रमुख खुटहन विशिष्ट ,अतिथि अश्वनी दुबे थानाध्यक्ष खुटहन ,विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष पत्रकार एकता संघ प्रमुख सहयोगी राम नयन यादव ग्राम प्रधान सौरइयापट्टी एवं शिक्षक गण व सभी समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे इसी बीच हमारे पत्रकार बंधु- राम नरेश प्रजापति ,संदीप गुप्ता मंडल अध्यक्ष ,नरेंद्र शर्मा ,राकेश कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया ,शाहिद खान उपाध्यक्ष, विनय कुमार जिला संगठन मंत्री ,शैलेश कुमार जिला सचिव, हीरामणि गौतम, रियल स्टेट दिव्य कुमार( एडवोकेट) रियल स्टेट राममूर्ति ,संकल्पना सामाजिक सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, प्रदेश प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ,प्रदेश संगठन मंत्री कुमार गौतम ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी रविंद्र गौतम व राजन,विपिन ,निकेश ,दीपक, अमित गौतम आदि सभी मित्र मौजूद रहे।
करंजाकला जौनपुर। बुधवार 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगह जगह शिक्षण संस्थान समेत अन्य संस्थान के कार्यालय पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया कहीं पर कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम व भक्ति गीत से लोगों को कर्तव्य पालन करने का दिया गया संदेश,
सिद्धिकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया युवाओं ने जमकर प्रतिभाग किया, 5 किलोमीटर बालक वर्ग क्रॉस कंट्री रेस में प्रथम स्थान दीपक यादव व द्वितीय स्थान विकास पाल समेत अन्य दौड़ प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों को उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने अपने हाथों सम्मानित किया और भविष्य में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की फुटबॉल मैच में इंदिरा गांधी स्टेडियम की टीम ने पूर्वांचल फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराकर मैच को जीत लिया जिसमें उपविजेता के तरफ से एकमात्र गोल अमित कुमार द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संचालन सुजीत विश्वकर्मा द्वारा किया गया, इस अवसर पर बादल रोहित विवेक विश्वकर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में एसएस पब्लिक स्कूल गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत,विशुतोस सिंह और प्रधानाचार्य नम्रता सिंह सीमा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया उसके बाद ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान भी गाया गया,इस अवसर पर राकेश सिंह मनोज सिंह आलोक यादव मोहम्मद मेराज तनवीर अहमद शैलेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे,
पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति द्वारा जासौपुर में गरीब बच्चों को मिठाई बांटकर गणतंत्र दिवस मनाया गया, बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रगान भी गाया गया इस दौरान समिति के संस्थापक शिवा वर्मा ने कहा कि इस देश के हर नागरिक का कर्तव्य है अपने देश की रक्षा करें और अपने मूल कर्तव्यों का पालन करें और इस देश को आगे ले जाने में अपना पूरा योगदान दें इस अवसर पर अशोक, ओपी यादव राजेश विकास हिमांशु वर्मा अशोक भारती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांचू राम यादव महाविद्यालय आरा में राकेश मेमोरियल हॉस्पिटल के तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान डॉक्टर उमाकांत जनरल फिजीशियन ने लोगों को कोरोनावायरस से बचाव तथा शरीर में गंभीर बीमारियों से बचने का सुझाव दिया डॉ आर के सिंह नेत्र विशेषज्ञ ने बताया कि जहां एक तरफ विकास की गति बढ़ती जा रही है तो वही लोगों में नेत्र रोग की समस्या भी बढ़ रही है यह चिंता का विषय है और लोगों को अपने स्वाद के प्रति ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरतनी चाहिए इस दौरान पांचू राम यादव महाविद्यालय के छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई और मौके पर डेढ़ सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ , इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नासिर प्रबंधक राजेंद्र कुमार यादव अध्यक्ष दूधनाथ यादव समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
























































Leave a comment