Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला सिपाही ने लोड कर दी राइफल , दारोगा नहीं खोल पाये पिस्टल : जौनपुर

जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार ने गुरुवार को जफराबाद थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। महिला कांस्टेबल ने जहां राइफल खोलने के साथ ही लोड करके दिखा दिया वहीं दो दारोगा पिस्टल नहीं खोल सके। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
थाना परिसर पहुंचते ही एसआइ राजीव कुमार मल्ल के नेतृत्व में जवानों ने सलामी दी। उन्होंने राजीव मल्ल से और तैयारी करने को कहा। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद महिला कांस्टेबल सोनी पटेल ने उनके कहते ही राइफल खोलकर तुरंत लोड कर दिया। उन्होंने शाबासी देते हुए सोनी पटेल को पुरस्कार देने की बात कही। वहीं एसआइ द्वय राजीव कुमार मल्ल व मंशा राम पिस्टल खोलने में चूक गए।
एएसपी (सिटी) ने थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह से दोनों को शस्त्र संचालन में और ट्रेंड करने का निर्देश दिया। कार्यालय के निरीक्षण में बोर्ड पर हिस्ट्रीशीटरों का लेखाजोखा अपडेट न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आगंतुक रजिस्टर में लिखे मोबाइल फोन नंबरों पर काल करने को कहा तो कई नंबर बंद मिले। उन्होंने सुधार करने को कहा। मेस व बैरक के निरीक्षण से संतुष्ट दिखे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh