हौसला बुलंद चोरों ने बाइक समेत लाखों का जेवरात किया पार दरवाजा खुला देख परिवार वालों के उड़े होश ,पुलिस को नहीं मिली कोई सुराग
करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर गांव में स्थित एक मकान से बुधवार हौसला बुलंद चोरों ने घर का ताला तोड़कर बाइक और लाखों के जेवरात लेकर गायब हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,
जानकारी के अनुसार पंकज सिंह खुटहन के निवासी है जो सिद्धीकपुर में अपने निजी आवास पर अपने परिवार वालों के साथ रहते थे सोमवार अपने रिश्तेदार के यहां व शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार वालों के साथ चले गए थे जब वह बुधवार दोपहर अपने घर वापस आए तो दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए, जब घर के अंदर गए तो उन्होंने देखा घर के अंदर खड़ी बाइक गायब है कुछ दूर और आगे बढ़े तो सामने की कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि बक्सा का ताला टूटा है और पूरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा है जब नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि बक्से में रखे कीमती जेवरात गायब हैं,उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो इस घटना को किसी को भी जानकारी नहीं थी इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी मौके पर पुलिस फोर्स ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा वही पीड़ित ने सड़क हो जा थाना में तहरीर देकर मामले की छानबीन की गुहार लगाई है।
























































Leave a comment