Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप निरीक्षक व आईटीबीपी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

करंजाकला जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सरायख्वाजा थाना के उप निरीक्षक शिव प्रकाश वर्मा व आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर किया फ्लैग मार्च।

बुधवार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मखमेलपुर,कुहिया,जपटापुर,तरसावा, समेत कई अन्य गांव में सरायख्वाजा थाना के उप निरीक्षक शिव प्रकाश वर्मा हेड कांस्टेबल विनोद प्रजापति ,तथा आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर किया फ्लैग मार्च थाना प्रभारी देव आनंद ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं के बेधड़क चुनाव में भाग लेने को लेकर यह फ्लैग मार्च किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh