Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर/एसपी सिटी द्वारा नव निर्माण पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

जौनपुर : सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर चौराहा स्थित नव निर्माण पुलिस चौकी का एसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले एक सड़क दुर्घटना में सराय मोहद्दीनपुर स्थित पुलिस चौकी संपूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके बाद पुलिस चौकी का निर्माण कार्य चौकी प्रभारी राम दवर यादव की देखरेख में शुरू किया गया कार्य संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को लगभग 2:00 बजे एसपी सिटी डॉ संजय कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार, शाहगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, सुधीर कुमार आर्य, सरपतहां थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव व पारसनाथ यादव, रामप्रवेश यादव, अरविंद कुमार राव, हिमांशु सिंह, विनोद यादव, अभिषेक यादव आदि पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के पत्रकार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh