Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नफीस अहमद को टिकट मिला तो क्या कहा,समा वसीम को टिकट नही मिला तो क्या बोली.....देखिए पूरी ख़बर....

आजमगढ़ : नफीस अहमद ने बताया कि "मुझ पर दूसरी बार भरोसा जताकर गोपालपुर विधानसभा से टिकट देने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माo अखिलेश यादव जी का दिल से शुक्रगुजार हूं, साथ ही ये यकीन दिलाता हूं कि गोपालपुर के समस्त लोगों की बदौलत उनके सहयोग से, अखिलेश यादव जी की उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। माo अखिलेश यादव जी का एक बार फिर से शुक्रिया".

●समा वसीम जी ने क्या कुछ कहा.....


7 विधानसभा सीटों पर टिकट का ऐलान कर दिया गोपालपुर सीट से टिकट की दावेदारी कर रही शमा वसीम टिकट ना मिलने पर उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरे साथ छल किया।
●सपा से टिकट ना मिलने से दुखी शमा वसीम

●गोपालपुर विधानसभा सीट से चाह रही थी टिकट

●अखिलेश यादव पर छल करने का लगाया आरोप

●पति वसीम अहमद तीन बार इस सीट से रह चुके हैं विधायक

●अखिलेश सरकार में मंत्री भी रहे

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ की 7 विधानसभा सीटों पर टिकट का ऐलान कर दिया गोपालपुर सीट से टिकट की दावेदारी कर रही शमा वसीम को समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया बल्कि इस सीट से वर्तमान विधायक नफीस अहमद को पार्टी का टिकट मिला वसीम अहमद के देहांत के बाद शमा वसीम इस सीट से टिकट मांग रही थी और उनको क्षेत्र में जन समर्थन भी मिल है।अखिलेश यादव से कई बार उनकी मुलाकात हुई शमा वसीम का कहना है कि अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वह गोपालपुर सीट से उनको टिकट देंगे टिकट ना मिलने से दुखी शमा वसीम ने अखिलेश यादव पर छल करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि उनके पति समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से थे और पार्टी के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया अस्वस्थता का हवाला देकर पिछले विधानसभा चुनाव में वसीम अहमद को भी टिकट नहीं दिया गया आज शमा वसीम ने कहा कि पहले तो अखिलेश यादव ने वसीम अहमद के साथ छल किया अब उन्होंने मेरे साथ भी छल किया है अच्छा है कि वसीम अहमद अब इस दुनिया में नहीं नहीं तो अखिलेश यादव की इस छल को बर्दाश्त नहीं कर पाते गोपालपुर की जनता जो वसीम अहमद को हमेशा प्यार देती रही है और अब उनकी विधवा को सम्मान दिया मैं उन लोगों से बात कर उनकी भावनाओं के अनुरूप अगला निर्णय लूंगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh