Latest News / ताज़ातरीन खबरें
रामगढ़ सेक्टर के इसरापार पर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक हुई संपन्न
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के हरैया मंडल के रामगढ़ सेक्टर में इसरापार बूथ संख्या 120 पर बूथ अध्यक्ष प्रियांशु पांडेय के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई । बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह रहे । बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन व विचार विमर्श किया गया तथा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीतने का मूल मंत्र दिया गया । इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश कुमार पांडेय , मंडल महामंत्री सुधीर राय , सेक्टर संयोजक जय बहादुर राय , सेक्टर प्रभारी हरिनारायण राय , ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह , संजीव सिंह , नीरज सिंह , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
























































Leave a comment