Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया गया झण्डारोहण

मऊ,73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा कलेक्ट्रट प्रांगण में झण्डा रोहण किया गया। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियो को संकल्प दिलायी गयी कि ‘‘हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक आर राजनैतिक न्याय, विचार-अभियक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते है। इसके उपरान्त जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए संविधान के नैतिक मूल्यो को जीवन में अपनानेे की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान हमारे देश को एकता के सूत्र में बाधता है, हमारे देश में विभिन्न जातियॉ, धर्म एवं भाषाओ के लोग रहते है इतनी विविधता के बाद भी हमारा देश राजनैतिक एवं सामाजिक रूप से एकजुट है, जिसका प्रमुख कारण हमारे संविधान में निहित मूल्य है। उन्होने कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ उस समय अफ्रीका महाद्वीप के कई देश, मध्य पूर्व के देश एवं दक्षिण एशिया के देश स्वतंत्र हुए, लेकिन जिस मजबूती के साथ हमारा देश आगे बढ़ा उस मजबूती से तत्कालीन स्वतंत्र देश आगे नही बढ़ पाये, इसका प्रमुख कारण हमारे देश का संविधान ही है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी एवं अन्य आपदा के समय भी देश में एकजुटता की भावना आती है, लोग मजबूती से खडे होकर देश के कानून का पालन करते है, जिससे हमारा देश इन आपदाओ से निपटने में सक्षम हो पाता है, ये सारी चीजे भारत के संविधान में निहित नैतिक मूल्यो के कारण ही संभव हो पाती है।
उक्त अवसर पर ज्वाईण्ट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, उप जिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य लोगो ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।
उक्त अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh