ब्लॉक प्रमुख ने कम्बल वितरित कर गरीबों की ली सुधि : मऊ
मऊ : जनपद के रतनपुरा में इस समय पड़ रहे भीषण ठंड के बीच रतनपुरा ब्लाक प्रमुख सरिता देवी एवं उनके प्रतिनिधि कृष्णा राजभर ने गरीबों को ठण्ड से बचाने के लिए अनोखा अभियान शुरू किया। रतनपुरा क्षेत्र के अति गरीब व असहाय लोगों की सुधि लेने गणतंत्र दिवस के दिन देर शाम क्षेत्र में निकल पड़े रास्ते में जो भी गरीब असहाय ठण्ड से ठिठुरते दिखा उनके तन पर गर्म कम्बल डाल कर उनको गर्मी का एहसास कराया।जब ठण्ड से ठिठुर रही भुड़सुरी में एक गरीब बुढ़िया को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कम्बल ओढ़ाया तो बुढ़िया ने आशीर्वाद दिया..जियत रहह बचवा तोहार जिनगी बनल रहे..।ब्लॉक प्रमुख रतनपुरा ने भीषण ठण्ड में कंबल वितरण कर गरीबों को ठंड से बचाने की मुहिम शुरू की है जिसको अमली जामा पहनाने के लिए ब्लॉक प्रमुख दिन-रात एक किए हुए हैं और विभिन्न गांवों में घूम घूम कर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में गरीबों को कम्बल वितरित कर गरीबों का आशीर्वाद ले रहे हैं।कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी देख ब्लॉक प्रमुख प्रभावित हुए और उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी बीडीसी सदस्यों से ऐसे गरीब असहाय व बुजुर्ग लोगों की सूची मांगी है और उनको अगले 5 दिनों में अपने स्वयं के फंड से कंबल वितरण करने की योजना बनाई है।जिसके तहत आज रतनपुरा, भुड़सुरी ,जमालपुर, साहपुर, सकरा, मेऊड़ी,गाढ़ा, सेहबलपुर, बिलौआ,में गरीबों को कम्बल वितरित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिन दुखियों में भगवान बसते हैं, हम सबको गरीबों एवं असहाय, बुजुर्गों की मदद करनी चाहिए, ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि रतनपुरा क्षेत्र के हर गाँव में हम घूम घूम कर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में अति गरीब लोगों को कम्बल विरतण करूंगा।उन्होंने बताया कि 1हजार कम्बल मंगवाए गए हैं जो अगले5 दिनों में वितरित कर दिए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख के इस अनोखे कार्यों की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।कम्बल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विश्राम राजभर, चंदन राजभर, योगेंद्र राजभर,अरविंद राम ,सुनील गुप्ता साधना मौर्या, रामअवतार चौहान, अशोक राजभर, पहलवान शंकर राम ,धर्मेंद्र राजभर,साधना मौर्य, अरविंद गिरी,सीमा चौहान आदित्य गिरी इत्यादि उपस्थित रहें।
























































Leave a comment