Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बेलकुंडा बाजार से कई गांवों को जाने वाला सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त, लोगों का आवागमन बना दूभर

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक अंतर्गत बेलकुंडा बाजार से जमीने , पिहारे , अखईपुर सहित दर्जनों गांवों को जाने वाला सड़क मार्ग बीते वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा है जिससे लोगों का आवागमन दूभर बना हुआ है उत्तर प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त सड़क अभियान का दावा करती है परंतु यह जीता जागता सबूत आपको वीडियो के माध्यम से दिखा रहे हैं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग बीते कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा है मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं । इसके संबंध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदारों से मार्ग को दुरुस्त कराने हेतु गुहार लगाया परंतु शासन प्रशासन के संबंधित जिम्मेदार इसका सुध नहीं ले रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh