Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज थाना पर 12 वें राष्ट्रीय,मतदाता दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ

बिलरियागंज-आजमगढ़ : जनपद के बिलरियागंज थाना परिसर पर आज मंगलवार को 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में कार्यरत पुलिस कर्मियों को निर्वाचन में मताधिकार के प्रयोग करने और अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतू शपथ दिलाई गई । शपथ दिलाते समय कोविड-19 नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया गया । शपथ दिला रहे थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य कहा कि शपथ ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि हम भारत के नागरिक हैं लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए निर्भीक होकर धर्म , मूल वंश , जाति , समुदाय , भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित ना होकर निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh