Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ सिविल कोर्ट सेंट्रल बार का चुनाव सम्पन्न मतगणना को लेकर दिन भर बनी रही चहल पहल

मऊ : सिविल कोर्ट सेंट्रल बार का चुनाव सम्पन्न,मतगणना को लेकर दिन भर बनी रही चहल पहल अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल महामंत्री ऋषिकेश सिंह निर्वाचित।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एशोसियेशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना मंगलवार को सम्पन्न हुई।कुल 10 पदों पर 22 प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग लिया। बार एशोसिएसन के कुल 1034 मतदाता सदस्यों में से कुल 1002 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सौ सौ मतो के बण्डल बनाकर मतो की गिनती प्रातः 10 बजे शुरू की गयी जो देर शाम चली।                                               अध्यक्ष पद पर विरेन्द्र बहादुर पाल को 394,लालजी पांडेय को 383 व संजय कुमार त्रिपाठी को 241 तथा वीरेंद्र प्रताप यादव 64 मत प्राप्त हुए ।इस पद पर 20 मत अवैध रहा । इस प्रकार त्रिकोणीय मुकाबले मे वीरेंद्र बहादुर पाल ने 111 मतो से अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी लालजी पाण्डेय को शिकस्त दी। महामंत्री पद पर ऋषिकेश सिह को 441 व हरिद्वार राय को 377 तथा लक्ष्मीकांत यादव को 200 मत प्राप्त हुए । इस प्रकार त्रिकोणीय मुकाबले मे ऋषिकेश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी हरिद्वार राय को 34 मतो से मात दी। महामंत्री पद पर 14 मत अवैध रहा ।बरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार को 266 व युगेश कुमार गुप्ता को 276 तथा सुधीर कुमार मल्ल को 434 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार सुधीर कुमार मल्ल 158 मत से निर्वाचित हुए।साधारण उपाध्यक्ष के दो पद पर अब्दुल कादिर 453 हरिनरायन यादव 369 विनय कुमार राजभर 413तथा मुहम्मद मुकद्दस जरीफ 314 मत प्राप्त हुए। इस तरह अब्दुल कादिर व विनय कुमार राजभर निर्वाचित हुए।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले मे राहुल कुमार यादव ने 593 मत पाकर अपने प्रतिद्वन्दी प्रशांत कुमार त्रिपाठी 387 को 206 मत से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर सीधे संघर्ष मे ज्योति रंजन भारती 665 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी मुन्नीलाल को 309 को 356'मतो के भारी अन्तर से हराया।वही संयुक्त मंत्री के 3 पदों पर नरेंद्र प्रताप सुबोध 511साबिर अली अंसारी 434, तथा मणिकांत मिश्रा 583 मत पाकर विजयी रहे तथा चौथे प्रत्याशी राजेश कुमार राय को केवल 381मत ही प्राप्त कर सके । वहीं वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी पदो पर निर्विरोध निवाचन हो चुका है । प्रत्याशियों के जीत की आधिकारिक घोषणा   27 जनवरी को आम सभा में की जायेगी।मतगणना को
लेकर परिसर मे सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था । सी ओ सीटी धनन्जय मिश्रा व शहर कोतवाल अपने पुलिस बल को लेकर सुरक्षा मे मुस्तैद रहे।मतगणना सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी के चेयर मैंन दीननाथ यादव ,सदस्य गण रवि शंकर सिंह,शम्भू शरण श्रीवास्तव, रविन्द्र लाल श्रीवास्तव, सैयद सादिक अख्तर के अलावा सहायक चुनाव अधिकारी इकबाल अहमद,जकी अहमद, राकेश वर्मा,श्याम सुंदर दुबे,रूपेश पांडे ,शिवाजी आदि शामिल रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh