Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निलंबित कोटा को बहाल करने की ग्रामीणो ने की मांग

जौनपुर : बदलापुर तहसील क्षेत्र के देनुआ गांव मे संचालित कोटे की दुकान को बीती सप्ताह एसडीएम ने निलंबित कर दिया था। वही इस गांव की कोटे की दुकान को देवरामपुर गांव की कोटे की दुकान से अटैच कर दिया गया। इस बार राशन का वितरण देवरामपुर के कोटेदार के द्वारा वितरण किया गया। अब देवरामपुर के कोटेदार के द्वारा असमर्थता दिखाने पर इस गांव की कोटे की दुकान को करनपुर गांव की कोटे की दुकान से अटैच कर दिया गया है। वही दोनो दुकान गांव से दूर होने की वजह ग्रामीणो को राशन लेने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। वही इस बार कुछ कार्ड धारको की अंगूठा न लग पाने के कारण उन्हे राशन नही मिल सका। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ अराजक तत्वों व गवई राजनीति के चलते देनुआ गांव के कोटेदार धर्मराज यादव पर झूठा आरोप लगाकर गांव के कोटे की दुकान को निलंबित करवा दिया गया। अब ग्रामीणों को अंगूठा लगवाने से लेकर राशन लेने के लिए विभिन्न प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार पर लगाए गए सभी आरोप असत्य और निराधार है। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मांग किया है कि पुराने कोटे की दुकान को पूनः संचालित किया जाए। जिससे उनकी परेशानी दूर हो सके। इस मौके पर रमेश कुमार गौतम, रामदवर, नंदलाल, सालिक, बड़े लाल, रामबली, प्रशांत सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh