Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विक्रेताओं को कड़े निर्देश , शत प्रतिशत लाभार्थियों में खाद्यान्न का निर्धारित मात्रा में निःशुल्क वितरण सुनिश्चित , अनियमितता पाये जाने पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित

आजमगढ़ 24 जनवरी-- जिला पूर्ति अधिकारी सुनिल कुमार पुष्कर ने अवगत कराया है कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वर्तमान समय में माह जनवरी 2022 के द्वितीय वितरण चक्र में दिनांक 22 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 के मध्य प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत वितरित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमे प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न (03 किग्रा0 गेहूँ, 02 किग्रा0 चावल) का निःशुल्क वितरण नोडल अधिकारी की उपस्थिति में कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के दिये गये निर्देशन में आज समस्त उचित दर विक्रेताओं के दूकानों पर नोडल अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने एवं खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनाये रखे जाने के दृष्टिगत जूम एप्प के माध्यम से जनपद के उचित दर विक्रेताओं को जोड़ते हुए सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षकों द्वारा नोडल अधिकारियों एवं उपस्थित कार्डधारकों से बात की गयी, जिसमें नोडल अधिकारी उपस्थित मिले एवं कार्डधारकों द्वारा नियमानुसार खाद्यान्न प्राप्त होने की बात बताई गयी। जूम एप्प के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिये गये कि शत प्रतिशत लाभार्थियों में खाद्यान्न का निर्धारित मात्रा में निःशुल्क वितरण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-24-01-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh