पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र महानायक जी की 125वीं जयंती
जौनपुर : करंजाकला क्षेत्र के सिद्धिपुर में पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ने साहस और पराक्रम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की थी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया ! ऐसे महानायक जी की 125वीं जयंती पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिवा कुमार वर्मा ने उन्हें पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित किया और गरीब महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरण किया। कहां की महापुरुषों को हमें सदा याद करना चाहिए उन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया आज उन्हें याद करके हमें बड़ी खुशी मिली है और गरीब असहाय की सेवा करके मन को शांति मिलती हैं उपस्थित लोगों वीरे यादव, राम लखन, श्यामा देवी, चुन्नी देवी, चंपा देवी, हिमांशु वर्मा, नसीम, प्यारे विश्वकर्मा, मोहन पांडे, अनिल कुमार विजय गुप्ता आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे उपस्थित लोगों का संस्थापक/ अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया ।।
























































Leave a comment