Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रस्सी के सहारे पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव नहीं हो सकी शिनाख्त

खुटहन जौनपुर 22 जनवरी : खुटहन थाना अंतर्गत बड़सरा गाँव के गोमती नदी के पास गोरखनिया बाबा स्थल की बाग में शनिवार को एक चिलबिल के पेड़ से एक युवक का शव नायलान की रस्सी के सहारे लटकता पाये जाने से वहां के ग्रामीणो में सनसनी फैल गयी। गांव वालों के घंटों प्रयास के बाद भी मृत युवक का पहचान ना हो सकी ।उक्त गाँव की बाग में तीसरे पहर गाँव के कुछ बच्चे खेलने के लिए गये थे। तभी अचानक उनकी नजर पेड़ से रस्सी के सहारे झूलती लाश पर पड़ी। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण भी वहां इकट्ठे हो गए और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अश्विनी दुबे केक घंटों अथक प्रयास के बाद भी लाश की शिनाख्त ना हो सकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है वहीं गांव वालों का कहना है की व्यक्ति को मार कर पेड़ से लटकाया गया है वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही व्यक्ति की मौत का पता चलेगा कि कैसे हुई है शिनाख्त के लिए मृत व्यक्ति के कपड़े सुरक्षित रखे गए हैं.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh