पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने जूम एप के माध्यम से विश्वकर्मा समाज को आगामी चुनाव 2022 के लिए दिए निर्देश
आजमगढ़ : विश्वकर्मा समाज की आन बान शान कहे जाने वाले पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने आज उत्तर प्रदेश के सभी विश्वकर्मा समाज के लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए की तैयारी के सिलसिले में आवश्यक दिशा निर्देश दिया । निर्देश में उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज का भला केवल समाजवादी सरकार में हो सकती है । वर्तमान भाजपा सरकार के शासन काल में सबसे ज्यादा हमारे समाज का ही शोषण हुआ है । आए दिन लूट , हत्या , बलात्कार , जैसी घिनौनी घटनाएं होती रहती हैं । भाजपा सरकार गुंडा माफियाओं की सरकार है आप लोगों को बता दे कि यदि आपलोगों के सहयोग से सपा सरकार बनी तो सबसे पहले हमारे ही समाज के लोगों को सम्मान मिलेगा । सपा सरकार बनते ही लखनऊ रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा का भव्य मंदिर बनेगा और विश्वकर्मा समाज की जनगणना करा कर विश्वकर्मा समाज की हिस्सेदारी मे सबसे पहले वरीयता दी जाएगी । भाजपा सरकार में हमारे समाज के तमाम पत्रकार भाइयों की हत्या की गई आप लोग भाजपा के खिलाफ वोट करके सपा सरकार को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करेंगे । यदि आप लोगों को कोई दिक्कत या परेशानी हो तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर अपनी परेशानी भेज कर हमसे तत्काल मदद ले सकते हैं । भाजपा सरकार में तमाम हमारे विश्वकर्मा समाज का उत्पीड़न हुआ है जिसको विश्वकर्मा समाज कभी माफ नहीं करेगा मैं आप लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि सपा सरकार बनते ही सर्वप्रथम विश्वकर्मा समाज का भला होने वाला है ।पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के आदेशों का सभी पदाधिकारी व समाज के लोग संगठित होकर एक साथ संकल्प लिए और कहा कि हम सब मिलकर भाजपा सरकार के मंसूबों पर पानी फेर कर सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर पूरे उत्तर प्रदेश में अपने समाज की ताकत को दिखने का कार्य करेंगे |
























































Leave a comment