Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आईटीबीपी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च आगामी विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर किया गया फ्लैग मार्च
करंजाकला जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सराय ख्वाजा थाना प्रभारी देवानंद व आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर किया फ्लैग मार्च।शनिवार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतहना, गिरधरपुर, कोठवार समेत कई अन्य गांव में सरायख्वाजा थाना प्रभारी देवानंद हेड कांस्टेबल अमलेश सिंह, कांस्टेबल आदर्श वर्मा , राहुल गुप्ता तथा आईटीबीपी के जवानों के साथ मिलकर किया फ्लैग मार्च थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं के बेधड़क चुनाव में भाग लेने को लेकर यह फ्लैग मार्च किया गया।
























































Leave a comment