Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जवानों के साथ थानाध्यक्ष ने दोहरीघाट में किया फ्लैग मार्च, फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों को कराया सुरक्षा का कराया एहसास

मऊ-विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए दोहरी घाट पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है।एसपी सुशील घुले के निर्देश पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने दोहरीघाट क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों समेत बर्नेबल बूथों का भ्रमण किया।इसके जरिए लोगों में सुरक्षा का एहसास कराया।साथ ही भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।फ्लैग मार्च दोहरीघाट कस्बे के नगर चौक से रामघाट,बाबा मेलाराम,पुलिस बूथ,मुक्तिधाम रोड, आकर समाप्त हुआ।इस दौरान सुरक्षा बलों ने लोगों से निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की।वही ध्वनि विस्तारक यंत्रों से आचार संहिता का पालन करने तथा निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया।इस दौरान महिला पुलिसकर्मी महिलाओ के बीच जाकर लोगो को जागरूक करती नजर आई।महिलाओं को निर्भीक होकर मतदान करने का सन्देश दिया।इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह चट्टी चौराहो और संवेदनशील स्थानों पर लोगो से कहा कि चुनाव के समय गड़बड़ी करने या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।आगे सूचित किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें,क्योंकि यह लोकतंत्र का महापर्व है।अगर कोई व्यक्ति अपने पक्ष में मतदान करने के लिए डराता है या कोई शराब, पैसों व अन्य वस्तु व सामाग्री का प्रलोभन देता है या किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों, चुनाव को गलत तरीके से प्रभावित करने वालों के बारे में तत्काल 112 नंबर व थाने को सूचित करें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh