Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यातायात नियमों के उल्लंघन पर माह- अक्टूबर 2021 से अब तक 21,248 वाहनों का चालान, 755 वाहन सीज व 40,28,016 रूपये धनराशि का ई-चालान की वसूली

आजमगढ : दिनांक- 25.10.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि अधिकतर वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए हेल्मेट न पहनना, अत्यधिक तीव्र वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना, नशे में वाहन चलाना, मोटरसाइकिल पर अधिकतम सवारी बैठाना व सड़क नियमों का पालन न करने इत्यादि मुख्य कारण पाये गये।
    उपरोक्त सभी यातायात नियमों के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी थानाप्रभारी/चौकी प्रभारी/यातायात प्रभारी को प्रतिदिन वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशन दिए गए।
    जिसके क्रम में जनपद के समस्त थानों/यातायात प्रभारी द्वारा दिनांक 25.10.2021 से अब तक 21,248 वाहनों का चालान, 755 वाहन सीज, 40,28,016 रूपये धनराशि का ई-चालान*किया गया। इसके अतिरिक्त जागरूकता अभियान चलाकर वाहनों स्वामियों/चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं सडक पर भारी वाहन खडा न करने हेतु निर्देशित किया गया। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया जिससे कि कोहरे व अंधेरे में दुर्घटना से बचाव किया जा सके इसके अतिरिक्त सड़क पर अनावश्यक घूमने वाले पशुओं को गौशाला भेजने के साथ ही उनके सींग पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh