निजामाबाद पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
निज़ामाबाद आज़मगढ़ : विधानसभा के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद से ही निज़ामाबाद की पुलिस काफी सख्त हो गई है थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में शांति पूर्वक बिना भय के लोग मतदान कर सके इसके लिएअपने थाना क्षेत्र में काफी सक्रियता से लगे हुए है अराजकतत्वों से निपटने के लिए अपने सिपाहियों को बराबर दिशा निर्देश दे रहे हैं।अपने थाना क्षेत्र के हर संवेदनशील चौराहों की बराबर निगरानी करते हुए चेकिंग अभियान चला रहे हैं।आज थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय अपने हमराही सिपाही का0सुमित कुमार,मनीष कुमार,नीरज,सत्यम सिंह,तरुण पांडेय,महिला का0पुष्पलता सिंह के साथ सेन्टरवा मोड़ चुंगी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किए इस चेकिंग अभियान में चार पहिया वाहन,दो पहिया वाहनों,ब्लैक फ़िल्म शीशों , मास्क,हेलमेट,तीन सवारी,चार पहिया वाहनों की डिग्गियों की विशेष चेकिंग की गई।इस चेकिंग से हड़कंप मचा रहा।दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट बिना मास्क के इधर -उधर भागते रहे।इस चेकिंग में 50 गाड़ियों का ई चालान थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय द्वारा किया गया।
























































Leave a comment