सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष मंगलवार आमने-सामने हो गए बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई जिसमें एक पक्ष से 50 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र हरिहरपुर गांव के जिलेदार यादव तथा संत लाल यादव निवासी है मंगलवार को इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को लेकर सड़क का माफ किया जा रहा था जिसमें एक पक्ष ने माफ का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगा इसी बीच जिलेदार और संतलाल में हाथापाई शुरू हो गई और इसी बीच संतलाल 50 वर्ष के सर में चोट आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
























































Leave a comment