Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नशे में धुत युवक गिरा सड़क पर , ग्रामीणों ने मदद से बची जान

करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर गांव के पास जौनपुर शाहगंज मार्ग पर एक 24 वर्षीय युवक नशे में धुत होकर सड़क पर गिर गया ग्रामीणों ने मदद कर करंजाकला पीएचसी पर कराया उपचार, बाल बाल बची जान।जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर के निवासी अवधेश सिंह का पुत्र सूरज किसी काम के सिलसिले में जौनपुर गया था और व जब घर वापस आ रहा था तो बीच रास्ते में कहीं नशीली पदार्थ का सेवन कर नशे में डूब गया था जब वह सिद्धीकपुर करंजकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचा ही था तभी अपनी बाइक लेकर वह बीचो बीच सड़क पर गिर पड़ा सड़क के किनारे बसे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत ग्रामीणों ने उसे सड़क किनारे उठाकर लाया और गर्म कपड़ों से ढकने लगे और लोगों ने अंदेशा जताया कि शायद ठंड लगने के कारण युवक बीमार हो कर गिर पड़ा है । कुछ देर बाद जैसे ही युवक होश में आया तो उसने अपना नाम सूरज और निवासी सोनिकपुर बताया इसी बीच ग्रामीणों ने करंजकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उसका उपचार करवाया जहां चिकित्सकों ने बताया कि अत्यधिक नशा करने की वजह से युवक की हालत ऐसी हुई है और तुरंत सूरज के परिजनों को सूचना देकर उन्हें करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया मौके पर परिजनों ने पहुंचकर सूरज को सही सलामत लेकर अपने घर चले गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh