Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गांवो में राशन और वैक्सीन की जिलाधिकारी ने घूमकर लिया जायजा

आजमगढ़ 18 जनवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने देर सांय फूलपुर पवई गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में वितरण हो रहे राशन एवं कोविड वैक्सिनेशन के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने कोटेदार को निर्देश दिया कि सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को यूनिट के अनुसार गेंहू, चावल, नमक, चना तथा रिफाईंड का वितरण ईमानदारी से करें।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ने वीडीयो काल के माध्यम से पात्र कार्ड धारक लाभार्थियां से बात कराया। जिलाधिकारी ने पूरे गाँव का भ्रमण किया तथा वहां पर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रधान एवं डीपीआरओ को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया की तत्काल ग्राम में सफाई कर्मी की तैनाती सुनिश्चित करें। गन्दगी पाए जाने एवं सफाई कर्मी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को नोटिस निर्गत करने के लिए निर्देश दिया।
उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी बूथां पर 100 मीटर की परिधि के अन्दर प्रति दिन सफाईकर्मी लगाकर सफाई कराया जाए, जब तक चुनाव नही हो जाता है, तब तक निरन्तर सफाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने ग्राम भ्रमण के दौरान वहां पर बनी नाली एवं खड़ंजा का भी निरीक्षण किया तथा ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि निर्माण गुणवत्ता के अनुरूप होना चाहिए। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनी तथा तहसीलदार तथा थानाध्यक्ष को उनकी समस्याओं को निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ग्रामीणों से कोविड वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कोविड वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोज अधिकतर लोगों को लग चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि राशन आदि समय पर वितरण किया जाता है।
जिलाधिकारी ने इसके पश्चात रामप्रीत सत्येंद्र कुमार, बालिका इंटर कॉलेज में लगे वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन लक्ष्य के अनुसार नहीं किया जाता है तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्कूल को मानक के अनुरूप ना पाए जाने पर 20 सेंटर रद्द करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने दिव्यांग तथा 80 वर्ष से ऊपर के वोटर जो घर से वोट देना चाहते हैं, उनके लिए फार्म 12क भरवाने हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-18-01-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh