Latest News / ताज़ातरीन खबरें
परीक्षा कार्यक्रम को लेकर बीएड के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन
●परीक्षा कार्यक्रम तिथि घोषित होने में हो रहे विलंब को लेकर छात्रों का प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक से की मुलाकात
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध विद्यालयों में संचालित बीएड सत्र 2020-22 के छात्रों ने सोमवार पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र घोषित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा छात्रों का कहना था कि अगर समय से परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ तो सत्र पीछे हो जायेगा। परीक्षा नियंत्रक के आश्वासन पर छात्र वापस लौट गए। इस दौरान सत्यम पाण्डेय, रणविजय,अरविंद यादव,प्रवीन मौर्य, रवि यादव समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।
























































Leave a comment