ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घसीटता रहा हुई युवक मौत : आजमगढ़
आजमगढ़। महाराजगंज क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास रविवार की शाम गन्ना लदे ट्रक से कुचल कर युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। बताया जाता है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 45 वर्षीय चुन्नी यादव पुत्र पतिराम यादव रविवार की शाम पैदल महराजगंज बाजार गया था। देर शाम वह पैदल घर लौट रहा था। महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास पहुंचते ही गन्ना लदे ट्रक ने धक्का मार दिया। युवक गन्ना लदे ट्रक में फंस कर 50 मीटर तक घसीटता रहा। इसके बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं घायल चुन्नी यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
























































Leave a comment