Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने किया फ़्लैग मार्च

निज़ामाबाद आज़मगढ़ : आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने निज़ामाबाद थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया इस दौरान थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने लोगों से निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करने की अपील की उनका कहना था कि पुलिस पूरी तरह जनता की सुरक्षा के लिए तैयार है मतदाता किसी के दवाब में आकर या डर कर मतदान न करें क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सभी लोग आचार संहिता का पालन करें साथ ही कोविड नियमों का भी पालन कर खुद के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखें फ्लैग मार्च में प्रशासन की टीम भी शामिल रही पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में निज़ामाबाद के घुरीपुर मोड़ से पुरानी सब्जी मंडी होते हुए फरहाबाद मोड़ तक फ्लैग मार्च किया इस दौरान कोविड नियमों का भी पूरी तरह से पालन किया गया पुलिस ने लोगों से निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की साथ ही किसी भी मतदान के लिए डर से किसी के दबाव में न आने को भी कहा इधर, आईटीबीपी के जवानों ने आगामी विधानसभा चुनाव इस दौरान लोगों से आदर्श आचार संहिता और धारा 144 के नियमों का पालन करने की अपील की गई बिना किसी भय और प्रलोभन के आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh