दहेज हत्या मे पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में गत शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूलती मिली विवाहिता की लाश के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या के आरोपित बनाए गए सास, ससुर और पति को पुलिस ने रविवार को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद तीनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया।
गाँव निवासी विकास यादव की पत्नी लक्ष्मी देवी का उसके कमरे में साड़ी के फंदे से झूलती लाश पायी गयी थी। मामले में मृतका के पिता श्यामबली यादव ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितो की तलाश शुरू कर दी। घटना के दिन ही पुलिस ने ससुर लालचंद को हिरासत में ले लिया था। रविवार की भोर में सास सुनीता और पति विकास को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे, हेड कांस्टेबल संजय ओझा, सुभम मिश्रा, महिला कांस्टेबल रिंका मौर्या सामिल रही।
























































Leave a comment