Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रक की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक की बाउंड्री

करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोटवार बाजार में स्थित रेलवे फाटक की बाउंड्री ट्रक की टक्कर से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इस बीच रेलवे फाटक कर्मचारी और ट्रक चालक के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम सिद्धीकपुर के तरफ से एक ट्रक गैस सिलेंडर लादकर जमुहाई की तरफ जा रहा था जैसे ही वह कोठवार बाजार के पास पहुंचा कोठवार बाजार के पास बने रेलवे फाटक को पार कर रहा था इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होने से बाउंड्री से जा टकराई और डिससे बाउंड्री बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इतने में गेटमैन और ट्रक चालक में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई बात बढ़ते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरीके से बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराएं वही मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक ट्रक लेकर गायब हो गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh