Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवाओं का हौसला बुलंद जमकर कर रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग


करंजाकला जौनपुर। जहां एक तरफ ठंड कहर बरपा रहा तो वहीं दूसरी तरफ नवयुवक जमकर क्रिकेट टूर्नामेंट में कर रहे प्रतिभाग। जगह जगह क्रिकेट टूर्नामेंट का हो रहा आयोजन बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचकर कर रहे हैं क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

विकासखंड करंजाकला के जंगीपुरकला में रविवार को एकता क्रिकेट क्लब महासंग्राम टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया इस अवसर पर आयोजनकर्ता प्रधान संघ अध्यक्ष चंदन यादव तथा मिथलेश यादव कोषाध्यक्ष अनिल यादव चंद्रेश यादव तथा राहुल विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए श्याम बाबू यादव ने कहा कि हमें कभी हार व जीत से घबराना नहीं चाहिए बल्कि निडर होकर अंत तक खेलना चाहिए जीवन में हार और जीत लगा रहता है हमें कभी भी खेल हार और जीत के लिए नहीं बल्कि अपने अंदर के गुण को दिखाने के लिए खेलना चाहिए। इसके बाद व्याख्याकार संगम व सुनील ने मुख्य अतिथि को टूर्नामेंट में प्रथम गेद खिलाकर उन्हें सम्मानित किया।

विकासखंड करंजा कला के कोठवार गांव मे यदुवंशी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट मैं मुख्य अतिथि के रूप में नई गंज के सभासद विकास यादव ने पहुंच कर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और टीमों से उनका परिचय लेते हुए कहा कि इस देश के युवा इस देश की शक्ति है और युवाओं में इतना दम होना चाहिए कि वह निडर होकर खेल खेलें अपने अंदर के गुड को लोगों के बीच में प्रकट करें क्रिकेट लोकप्रिय खेलों के श्रेणी में से एक हर गली हर मोहल्ले हर जगह इसकी लोकप्रियता देखने को मिलती है और यह बहुत जरूरी है जीवन में कार्य के साथ-साथ खेल क्रिकेट खेल खेलने से शरीर और मस्तिक दोनों स्वस्थ रहते हैं। संयोजक उमेश, व अभिषेक ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया इस अवसर पर टूर्नामेंट को देखने के लिए दर्शकों का ताता लगा रहा हर तरफ तालियां और सीटियां की बौछार हो रही थी हर छक्के और चौके पर दर्शक जमकर सिटी व ताली बजाते दिखे और बच्चे बूढ़े जवान सबने जमकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आनंद लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh