अंगूठे के छाप लेकर क्लोनिंग बनाकर बैंक खाते से रुपया निकालने वाले दो शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ : ग्राहक सेवा केन्द्रो पर जाकर स्पाई कैमरा से लोगो के अंगूठे का छाप लेकर उसकी बायोमैट्रिक क्लोनिंग के जरिए AEPS के माध्यम से बैंक खातों से लाखो रुपये निकालने वाले 02 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, बने हुए क्लोन फिंगर प्रिन्ट एंव फिंगर प्रिन्ट बनाने के उपकरण बरामद,दिनांक 23.11.2021 को वादी मनोज कुमार सोनकर निवासी चालाकपुर थाना रौनापार आजमगढ़ ने साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ में सूचना दिया कि मेरे ICICI बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने आधार कार्ड के माध्यम से फर्जी अंगूठा लगाकर कुल 1,77,000 रु0 निकाल लिए है। वादी के सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 18/2021 धारा 419, 420 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद में बढ़ रहें साईबर क्राईम पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं घटित घटनाओं के अनावरण एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभारी साईबर थाना व स्वाट टीम को निर्देशित किया गया था तथा उक्त अपराधों के सफल अनवारण एंव अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रो त्रिवेणी सिंह, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ एंव नोडल अधिकरी श्री सुधीर जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
दिनांक- 16.01.2022 को प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मय हमराह को मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये मो.न. 584xxxxxxx से संबंधित अभियुक्त जिसकी तलाश कई दिनों से किया जा रहा है उकारा गाँव में पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के आस पास मौजूद है तथा धोखाधड़ी के काम में लगे हुए हैं। तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक मय हमराही व स्वाट टीम उस स्थान पर पहुँच कर रूके ही थे कि बूलेट से लगभग कुछ दूर पर बैठे दो व्यक्ति टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे कि घेरकर दोनो व्यक्तियो को हमराही टीम की सहायता से पकड़ लिया गया पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से बारी बारी से नाम पता पूछते हुए जामातलाशी लिया गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम मनोज सरोज पुत्र सवधू सरोज उम्र करीब 29 वर्ष नि0 पटवध कौतूक थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया जिसके दाहिने हाथ में से एक फिगर स्कैनर मशीन तथा पैन्ट के बाये जेब से कुल 8 अदद पीले रंग की पालीथिन जिसमें कुछ व्यक्तियों के बनाये हुए फिगर क्लोन , आधार नं. लिखी पर्ची है तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम उमेश सरोज पुत्र चन्द्रदेव सरोज उम्र करीब 22 वर्ष निवासी पटवध कोजूक थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया| तत्पश्चात मनोज सरोज उपरोक्त के पास से बरामदा मोबाइल के मो.न. व IMEI नं. को मुकदमा उपरोक्त के संदिग्ध मो.न. 584xxxxxxx से मिलान किया गया तो सही सही पाया गया, तथा मनोज के पास से बरामद विनोद कुमार का आधार कार्ड व पैन कार्ड की जाँच की गयी तो पाया कि वादी मुकदमा का पैसा विनोद कुमार उपरोक्त के आईडी से बनाई गई CSP( निट्स पे वैलेट) में स्थानान्तरित हुआ है।
तत्पश्चात दोनो व्यक्तियो से पुलिस टीम को देखकर भागने व बरामद उपकरणो मोबाइलो के सम्बन्ध में पूछताछ में बताया कि हम लोग फिंगर क्लोनिग करते है तथा उसकी सहायता से निट्स पे वैलेट के माध्यम से लोगो के खातो से बिना उनकी जानकारी के पैसे धोखाधडी करके ट्रान्सफर कर लेते है ।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त गण से गहनता से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त मनोज सरोज ने बताया की हम लोग यू ट्यूब से बायोमेट्रिक क्लोनिग करने के बारे में विडियो देखकर साइबर ठगी करते है। यह स्पाई कैमरा एंव मोबाइल फ़ोन के जरिये ग्राहक सेवा केन्द्रों में जाकर लोगो के रजिस्टर में लगे अंगूठे का फोटो खिंच लेते थे एंव तहसीलों में जमा स्टाम्प पेपर से उनके अंगुंठे का निशान आधार कार्ड एवं अन्य डिटेल ले लेते है। फिर उसी अंगुठे की निशान को बटर पेपर पर स्कैन कर लेते है उसके बाद बटर पेपर को रबर पर रखकर थंब इम्प्रेशन मशीन के माध्यम से इम्प्रेश करते है जिससे उस अंगूठे का निशान रबर या पॉलीमर पर आ जाता है और उस व्यक्ति के अंगूठे का क्लोन फिंगरप्रिंट तैयार हो जाता है। उसके बाद AEPS बैंकिंग आईडी (निट्स पे) से क्लोन फिंगरप्रिंट के माध्यम से आधार कार्ड से लिंक बैंक खातो से रुपये निकाल लेते हैं। ऐसे ही हम कई लोगो का फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर बैंकिंग धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ कमाते हैं। बैंकिंग सॉफ्टवेर से अपनी पहचान छुपाने के लिए हम कन्टेन्ट लेंस का प्रयोग करते थे, जिससे हमारा आंख के रेटिना स्कैन करके ओरोजिनल आधार कार्ड लिंक न हो पाए| बैंकिंग आईडी में हम फर्जी लोगो के आधार कार्ड इस्तेमाल करते है। हम यह अपराध जनपद आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर व अन्य जिलो में बुलेट से घूम घूम कर अंजाम देते है| अब तक करीब 12 लाख का धोखाधड़ी कर चुके है तथा 50 से अधिक क्लोन भी किये गये है जिनकी जाँच की जा रही है।
●बरामदगी
1. दो अदद लैपटाप मय चार्जर
2. पाली स्टैम्पर एक अदद (फिंगर प्रिंट तैयार करने हेतु)
3. रबड सीट (3 अदद)
4. डबल टेप (20 अदद)
5. सीट वाशिंग केमिकल (एक अदद)
6. बटर पेपर (बने हुए फिंगर प्रिंट एवं प्लेन सीट)
7. स्पाइ कैमरा मय बैटरी रिमोट (एक अदद)
8. वाइफाई एडाप्टर (एक अदद) 9. एयर टेल 4जी डोंगल (एक अदद)
10. रेटिना लेन्स (6 अदद)
11. एक्टरनल हार्ड डिस्क (3 अदद)
12. आयरन शोल्डर (एक अदद) 13. बैट्री बैकअप चार्जर (एक अदद)
14. पेन ड्राइव (2 अदद) 15. ओटीजी कनेक्टर (3 अदद)
16. बने हुए फिंगर प्रिंट क्लोन
17. आधार कार्ड नम्बर लिखे हुए कागज 18. फर्जी प्रिंट आधार कार्ड सामान बरामद हुआ
19. मोबाइल फ़ोन (3 अदद ) 20. बुलेट ((UP50 BZ 0109)
21. नगद कैश 13400
●अभियुक्त का विवरण
1. मनोज सरोज पुत्र सवधू सरोज नि0 पटवध कौतूक थाना बिलरियागंज आजमगढ़ (उम्र-29)
2. उमेश सरोज पुत्र चन्द्रदेव सरोज नि0 पटवध कौतूक थाना बिलरियागंज आजमगढ़ (उम्र-22)
अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 18/2021 धारा 419, 420, 467, 468, 471,411 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट साइबर क्राइम थाना आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 179 /2021 धारा 419, 420 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ़
●आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 1/22 धारा 420/406 भादवि व 66 सी/डी आई0टी0 एक्ट साईबर थाना, गुजरात
2. मु0अ0सं0 18/2021 धारा 419, 420, 467, 468, 471,411 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट साइबर क्राइम थाना आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 179 /2021 धारा 419, 420 भादवि व 66 सी आई0टी0 एक्ट थाना कन्धरापुर आजमगढ़
●गिरफ्तारी करने वाली टीम
1- प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह साइबर थाना मय टीम, आजमगढ़ ।
2- प्रभारी स्वाट टीम (प्रथम) संजय सिंह मय टीम जनपद आजमगढ़।
3- हे0का0 सुरेन्द्र यादव, का0 पवन यादव, का0 अवनीत तिवारी, का0 अमित सिंह स्वाट टीम प्रथम, जनपद आजमगढ़ ।
























































Leave a comment