Latest News / ताज़ातरीन खबरें

02 वांछित लूटरे गिरफ्तार, एक अदद बोलेरो गाडी व नकदी बरामद

आजमगढ़ : दिनांक 12.01.22 को अभियुक्त अत्येष्ठ सिंह उर्फ रूपेश सिंह पुत्र स्व0 अरविन्द सिंह उर्फ लाल सिंह निवासी बूढनपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, वादी इमरान पुत्र मो0 जमीदार निवासी जमीन दशाँव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ के दुकान पर आया और कहा कि उसे एक किलो मीट मुफ्त में चाहिए, जब वादी ने इन्कार कर दिया तब अभियुक्त अत्येष्ठ सिंह उपरोक्त फोन कर अपने साथी दीपक चौबे पुत्र भलाऊ चौबे निवासी कस्बा बूढ़नपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ व ऋषि यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी ईश्ववरपुर पवनी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को बुलाना व गाड़ी न0 UP61 Q6699 बोलेरो से लाठी डन्डा से लैश होकर हथियार बन्द होकर आया और असलहा निकालकर वादी के सिर पर रखकर दुकान का लगभग 8000-/ रूपया लूट लिया और वादी के पिता जमीदार को दुकान से चार चक्का गाड़ी में उठा कर ले गया व बाद में वादी के पास फोन करके यह कहना की एक लाख रूपये लाओ और अपने पिता को ले जाओ नहीं तो इनको जान से मार के फेक देगें। बाद में वादी के पिता को बुरी तरह से मार कर छोड़ दिया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 26/2022 धारा 323/392/364A IPC पंजीकृत किया गया।
    आज दिनांक 15.01.2022 को उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द मय हमराह का0 हरिभान सिंह, का0 अनुराग तिवारी, का0 कौस्तुभ मौर्य व का0 धीरज सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक चौबे व ऋषि यादव अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो लेकर मिश्रा धर्म काटा के सामने नेशनल हाईवे के उत्तर पटरी पर खड़े है और अपने अन्य साथी रूपेश सिंह के आने का इंतजार कर रहे है तथा कही भागने के फिराक में है। सूचना पर नेशनल हाईवे के बांये किनारे पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में बैठे अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा घेर कर 02 अभियुक्तों को पकड़ लिया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से जब नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम दीपक चौबे पुत्र लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी उर्फ मलाऊ चौबे उम्र करीब 40 वर्ष निवासी कस्बा बूढ़नपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ बताया तथा दूसरे ने अपना नाम ऋषि यादव पुत्र रामजीत यादव उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ईश्ववरपुर पवनी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ बताया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh