Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज़मगढ़ जनपद में ओमिक्रान की संख्या बढ़कर हुई 85

आज़मगढ़ जनपद के क्षेत्रों में ओमिक्रान की संख्या हुई 85 जिसमें एसबीआई के एक, सीएचसी बिलरियागंज के एक, सिविल कोर्ट के एक, सीएचसी लालगंज के एक, कोतवाली देवगांव के एक, सीएचसी मुबारकपुर के एक और आजमगढ़ रोडवेज के पांच कर्मचारी शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 347 हो गई है। हालांकि एक संक्रमित मरीज स्वस्थ हुआ है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर अन्य लोगों के भी सैंपल की जांच हो रही है। ओमिक्रोन की आशंका को देखते हुए जांच के लिए सैंपल केजीएमसी लखनऊ भेजा जाएगा।
एडिशनल सीएमओ डा. अरविद कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कुल 18,269 पाजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें से 17,693 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक कुल 229 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। बताया कि अब तक कुल 13,05,650 सैंपल में 13,05,055 की रिपोर्ट में 12,47,150 रिपोर्ट निगेटिव आई है
जबकि 595 रिपोर्ट का अभी इंतजार है। इसलिए वैश्विक महामारी से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी सहित कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन बहुत ही जरूरी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh